फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम में परिवर्तन के बाद सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम गर्म हो गया है। दिन में कड़ी धूप हो रही है और रात में हल्की ठंड हो रही है। मौसम में परिवर्तन होने पर कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऊनी कपड़े कम पहनने के कारण लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। इस कारण मंडलीय अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंडलीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर सुबह से लेकर दोपहर तक लंबी लाइन लगी रही। फीजिशियन कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी रही। फीजिशियन डाॅ. उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। दिन में कड़ी धूप होने से मौसम गर्म हो रहा है, परंतु सुबह और राम में ठंड है। रात में घर से बाहर निकलने के दौरान लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और गर्म कपड़े पहनकर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें