फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिह्नित मेडिकल स्टोर से दवा मंगाने पर मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला अस्पताल परिसर स्थित 100 बेड के मैटर्निटी विंग में रविवार की रात एक डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजन को एक विशेष मेडिकल स्टोर से दवा लाने के लिए कहे जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। चिह्नित मेडिकल स्टोर से दवा मंगाई जा रही है। रात में पहुंचे अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत कराया। सोमवार को मरीज के परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबारी गांव निवासी सुनील कुमार पाठक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर की महिला का ऑपरेशन से प्रसव हुआ है। पांच दिन बाद टांका खुल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत की गई तो रेफर करने की धमकी दी जा रही है। इस तरह की समस्या कई मरीजों के साथ है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि डाॅक्टर चिह्नित मेडिकल स्टोर से दवा मंगाते हैं। रात में चिह्नित मेडिकल स्टोर से उनसे दवा मंगाई गई। अस्पताल में ब्लड जांच की रिपोर्ट किसी को नहीं दी जाती है। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिशंकर यादव ने बताया कि रात में हंगामा की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि चिह्नित मेडिकल स्टोर से दवा मंगाने को लेकर मरीज के परिजनों ने हंगामा किया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि 100 बेड वाला मैटर्निटी विंग पीपीपी माडल पर संचालित है। रात में सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई। जो शिकायत है, उससे शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें