फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में रोडवेज की 195 बसों से यात्री करेंगे सुलभ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र के दौरान विंध्यवासीनी धाम आने जाने वाले भक्तों को परिवहन में समस्या न हो इसके लिए रोडवेज विभाग 195 अतिरिक्त बस लगाएगा। साथ ही 50 बसें रिजर्व में रहेंगी। नवरात्र मेला में सबसे अधिक दशनार्थी पूर्वांचल के आते है। इन इलाकों से आने वाले दशनार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र के डिपो से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र की 195 बसों को लगाया गया है। साथ ही 26 से शुरु होकर चार अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र मेला सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मिर्जापुर डिपो हरिशंकर पांडेय को संपूर्ण मेला के लिए मेलाधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र से 25-25 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। उनको आवश्यकतानुसार मार्ग पर भेजा जाएगा। एआरएम हरिशंकर ने बताया कि मिर्जापुर-वाराणसी रुट पर मिर्जापुर डिपो की 25 और वाराणसी डिपो की 40 बसें चलेंगी। मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर मिर्जापुर डिपो की 10, जौनपुर की 15 बसें रहेंगी। मिर्जापुर-प्रयागराज रुट पर मिर्जापुर डिपो की 23 और प्रयागराज डिपो की 27 बसें रहेंगी। प्रयागराज के जीरो रोड से आवंटित बसों में 10 बसें प्रयागराज-विंध्याचल-वाराणसी मार्ग और शेष प्रयागराज-विंध्याचल और मिर्जापुर रुट पर संचालित होंगी। मिर्जापुर- घोरावल रुट पर मिर्जापुर डिपो की पांच बसें, मिर्जापुर-राबर्टसगंज रुट पर मिर्जापुर डिपो की 10, जीरो रोड की 10, सोनभद्र की 10 बसें संचालित होंगी। मिर्जापुर-हनुमना मार्ग पर मिर्जापुर की पांच बसें, प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल रुट पर प्रतापगढ़ की पांच बसें, लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल रुट पर लालगंज की पांच बसें, बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल रुट पर बादशाहपुर की पांच बसें संचालित होंगी। प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र द्वारा 25-25 बसें रिजर्व रखी जाएगी। उनको आवश्यकतानुसार भेजा जाएगा। सभी बसें अधिक से अधिक ट्रिपों मेें संचालित होंगी।
विंध्याचल स्टेशन पर सूूूची रहेगी चस्पा, होता रहेगा एनाउंसमेंट
मिर्जापुर। एआरएम ने बताया कि कहाकि बेहतर सुविधा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बसें विंध्याचल स्टेशन के अंदर से होकर ही गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी। बस स्टेशन पर आने वाली बसों के आवागमन का विवरण पंजिका में अंकित करते हुए ड्यूटी स्लिप पर विंध्याचल बस स्टेशन की मुहर अंकित किया जाएगा। मेला अवधि में बस स्टेशन पर यात्रियोों को संचालन की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए उद्घोषक यंत्र लगाया जाएगा। जो अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

मिर्जापुर में 45 और विंध्याचल स्टेशन पर 17 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव
मिर्जापुर। नवरात्र में देश के विभिन्न स्थानों से दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आते है। गैर प्रदेश से दर्शन करने आने वालों के लिए ट्रेन की सुविधा नवरात्र भर सुलभ रहेगी। नवरात्र में विंध्याचल आने वाले दशनार्थियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव होता है, फिलहाल अभी अतिरिक्त ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, पर मिर्जापुर और विंध्याचल में फिलहाल रुकने वाली ट्रेनें दशनार्थियों के आवागमन का सहारा बनेंगी।
कोविड काल के समय दर्शन व ट्रेन का संचालन भी बंद था। हालत सामान्य होने पर दर्शन और ट्रेन संचालन शुरु हुआ, पर अभी तक नवरात्र के समय अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरु नहीं हुआ। इस बार माना जा रहा है कि विंध्य कारीडोर बनने के चलते विंध्य धाम में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों का भी ठहराव होगा। फिलहाल अभी अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव की सूची नहीं आई है। एक-दो दिन में सूची आ सकती है। इसके अलावा देश भर से नवरात्र पर विंध्याचल आने के लिए कई ट्रेनों का स्टापेज है। इसमें विंध्याचल में 17 जोड़ी और मिर्जापुर में 45 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव सप्ताह में होता है। ये ट्रेन दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, बंगलूरु, पटना, सूरत आदि रुटों की ट्रेन है।
नवरात्र के लिए अभी अतिरिक्त स्टापेज के ट्रेनों की सूची नहीं आई है। मिजास्त्रर्त्त्पुर रेलवे स्टेशन पर अभी सप्ताह में 45 जोड़ी ट्रेिने विभिन्न रुट की रुक रही हैं। जिससे यात्रियों को आने में आसानी होगी। - रविंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें