इंटरसिटी और इलाहाबाद-चोपन तथा मुगलसराय पैसेंजर निरस्त होने के कारण रविवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रेलवे स्टेशन पर घंटों बैठ कर ट्रेनों का इंतजार करते रहे तथा ट्रेन नहीं मिलने पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन सहित विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर शोर-शराबा किया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया। यात्रियों को दूसरी ट्रेन व अन्य साधन से अपने-अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।