फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एसी नहीं चलने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर दोपहर में महानंदा एक्सप्रेस में एसी नहीं चलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामा की जानकारी मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को समझाया। इसके बाद तकनीकी कर्मचारी को बुलवाकर एसी की मरम्मत कराई गई। एसी की मरम्मत होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। मरम्मत होने तक लगभग आधे घंटे ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

मुगलसराय की ओर से प्रयागराज की तरफ अप लाइन पर जा रही महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच में एसी काम नहीं कर रहा था। कोच में एसी नहीं चलने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री गर्मी से बेहाल थे। दोपहर में एक बजे के करीब ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने पर एसी कोच में सवार यात्री हंगामा करने लगे। यात्रियों ने की मांग थी कि एसी की मरम्मत के बाद ही गाड़ी आगे रवाना की जाय। हंगामा की जानकारी मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने यात्रियों को समझाया। इसके बाद एसी की मरम्मत करने के लिए तकनीकी कर्मचारी बुलाए गए। एसी की मरम्मत होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। हंगामा और एसी की मरम्मत के चलते ट्रेन आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि महानंदा एक्सप्रेस के एक कोच की एसी खराब थी। यात्रियों के हंगामा करने पर एसी को बनवाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें