मिर्जापुर। पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री को तबीयत खराब होने पर मिर्जापुर स्टेशन पर उतारा गया। जहां डाॅक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
गाजीपुर के दुल्हपुर निवासी लालजी गुप्ता (72) अपनी पुत्री प्रेमा के साथ मुंबई इलाज कराने गए थे। इलाज कराकर वे पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। सोमवार को देर रात छिवकी के पास उनकी तबीयत खराब हो गई। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद रात 12 बजे डाॅक्टर को बुलवाकर जांच कराई गई। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी रामदवर ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की सोमवार की रात मौत होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया गया।