फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंबई-रांची स्पेशल ट्रेन में यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुंबई-रांची स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे यात्री की शनिवार को देर रात मौत हो गई। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर डाॅक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले के टिकट चौराबार निवासी मणि कुमार (24) पुत्र वासुदेव मुंबई में काम करते थे। उसकी तबीयत खराब थी। उनके भाई उन्हें मुंबई-रांची स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर रुकने पर डाॅक्टर ने पहुंचकर जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि यात्रा के दौरान रांची-मुंबई एक्सप्रेस में मौत होने पर यात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें