फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरने से गंभीर रूप घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पट्टी कला गांव निवासी सुनील कुमार (32) दो सप्ताह पहले अपने दोस्तों के साथ काम करने के लिए राजस्थान के एक सीमेंट फैक्ट्री गए हुए थे। अजमेर से अजमेर-सियालदह ट्रेन से घर लौट रहे थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन से कुछ पहले आउटर पर ट्रेन रुकी हुई थी। जब ट्रेन चली तो सुनील गेट पर खड़ा था। अचानक ट्रेन चलने से ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने पर मां मुन्नी देवी व पत्नी रमावती रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें