फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंंबर दो पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर पथरहिया निवासी रामसागर (51) कई साल से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाने का काम करते थे। बहन के ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए वे दिल्ली से घर आए थे। 23 जून को तेरहवीं में शामिल होने के बाद वे अपने ननिहाल और फिर ससुराल भटवा की पोखरी मोहल्ले में चले गए। मंगलवार की रात ससुराल से वे सामान लेकर दिल्ली जाने के लिए निकले थे। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक से दो पर जा रहे थे, इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। रामसागर से दो पुत्र हैं। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। जीआरपी प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर एक से दो पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें