मिर्जापुर। कुर्ला-पटना (13202) ट्रेन में सफर के दौरान शनिवार को शाम को एक यात्री की मौत हो गई। जांच के बाद जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी।
झारखंड के दुमका जिले के हसडिहा थाना क्षेत्र के सिलफर गांव निवासी गनेश मांझी (45) दो माह पहले नासिक काम करने गए थे। वे गांव के अन्य लोगों के साथ शनिवार को कुर्ला-पटना ट्रेन से घर लौट रहे थे। वे ट्रेन से पटना जाते और वहां से घर जाते। उनकी तबीयत खराब थी। ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत और खराब हो गई। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी ने डाॅक्टर बुलवाकर जांच कराई। डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गनेश चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनसे एक पुत्र है। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान बीमार यात्री की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।