धौंहां में आयोजित सत्संग में मौजूद श्रद्धालु।- सोशल मीडिया।
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लॉक के धौंहा गांव में शुक्रवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने जनजागरण अभियान के तहत 50वां पड़ाव किया। सत्संग में उन्होंने लोगों से शाकाहार अपनाने, नशे से दूर रहने और सदाचार के मार्ग पर चलने की अपील की। कहा कि मानव जीवन अनमोल है। जीवों के प्रति दया, आपसी प्रेम और अच्छे आचरण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री मोतीलाल सिंह, सरजू प्रसाद मौर्य, रामनरेश, गुलाब सिंह साहू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।