मिर्जापुर। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पूजा पंडाल मंत्रों से गूंजते रहे। सुबह और शाम धूप, दीप व अगरबत्ती की सुगंत से इलाका पुलकीत हो रहा था। गजानन के आरती के समय श्लोक और मंत्रों से क्षेत्र गूंजायमान रहा।
तीज के ही दिन अधिकांश स्थानों पर शुभ मुहूर्त में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। घरों में अथवा पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमा पूजन अर्चन शुरु रहा। नगर के धुंधी कटरा स्थित गुरुकृपा सुमंगलम पैलेस में मराठा गणेश सेवा समिति गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शहर कोतवाली के पीछे गुदरी में पूजन अर्चन के दौरान छोटे छोटे बच्चों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर किशन, ऋषि, प्रकाश, संस्कार, रिषुभ, समर्थ, कृष्णम, तन्नू, युवी, प्रखर आदि रहे। रमईपट्टी देहात कोतवाली मार्ग, अर्जुनपुर पिपरहिया के अलावा विंध्याचल में स्टेशन रोड बिड़ला गेस्ट हाउस के पास पूजा पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया जा रहा है।