फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 चक्रों में होगी पंचायत चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत प्रत्येक विकास खण्डों के निर्धारित मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य 12 चक्रों में किया जायेगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को कोन विकास खण्ड अन्तर्गत मतगणना स्थल एसके महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तिलठी चील्ह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में लगायी गयी मतगणना मेजो पर चक्रवार ग्राम पंचायत आवंटित होगी। इसकी सूचना प्रत्याशी एवं गणना एजेण्ट गेट पर लगे चक्रवार चार्ट से प्राप्त कर सकते हैं। मतगणना केंद्र पर जिस ग्राम पंचायत की गणना प्रारम्भ होगी, उस ग्राम पंचायत का नाम पुकारे जाने के बाद ही उस ग्राम पंचायत से संबंधित चारो पदों के प्रत्याशी एवं एजेण्ट अन्दर प्रवेश कर सकेंगे। अन्य अपने चक्र के आने की प्रतीक्षा करें। जिलाधिकारी ने समस्त प्रत्याशियों व मतगणना प्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि उनसे संबंधित ग्राम पंचायत या बूथ की गणना न हो रही हो तो अन्दर न आये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि मतगणना कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करा लें एवं जो बैरीकेडिंग करायी जा रही है, उसे सही तरीके से कराया जाये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें