फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। यह बातें मड़िहान विधानसभा के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार की देर शाम तकिया में हुई बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ उम्मीदवार उतारा जाएगा। उन्होंने कहा किसी भी दल में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। कांग्रेस के उत्तरोत्तर विकास एवं सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का शुरू से ही पार्टी के प्रति योगदान रहा है। कांग्रेस के प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य आनंद गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ पकड़ बनाए रखें। बैठक में यूथ कांग्रेस पूर्वी के जिलाध्यक्ष रानू अग्रहरि, प्रभात मिश्र, मो. सलीम, इरशाद आलम, अजय प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, रवि चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें