ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा रविवार को नेशनल कांवेट स्कूल में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शन का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण मनोविकास एवं फाइन आर्ट के क्षेत्र में कला के विभिन्न पद्घतियों म्यूरल, जल रंग, तैल रंग व स्कैचिंग आदि के प्रोत्साहन के लिए किया गया था।
मुख्य अतिथि कला प्रवक्ता अनिल राव ने चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की।