फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक नवंबर से होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के संयुक्त सचिव असीम कुमार सिंह ने समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अक्टूबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक नवंबर से धान की खरीद की जाएगी। इससे पहले खरीद केंद्रों के निर्धारण, केंद्र प्रभारियों की तैनाती, ऑनलाइन पंजीकरण, सत्यापन और बाकी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोडल अधिकारी भी तैनात करने को कहा गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि धान खरीद के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके अनुरूप तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें