फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के 81 केंद्रों पर होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 81 क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसके बावजूद धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद 5016 किसानों को आज भी सत्यापन का इंतजार है। वर्तमान में जिले में खाद्य विभाग के 10 केंद्रों पर श्रीअन्न की भी खरीद चल रही है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 10532 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से तहसील सदर में 2038, लालगंज में 2550, मड़िहान में 1157 और चुनार में सर्वाधिक 4787 समेत कुल 10532 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया है। इनमें सामान्य गांवों के 9554 और चकबंदी वाले गांवों के 978 किसान, शामिल हैं। पंजीकरण के बाद 4075 किसानों का सत्यापन हो चुका है। एडीएम स्तर पर 150 और एसडीएम स्तर पर 6307 समेत कुल 6457 किसानों के आवेदनों का सत्यापन लंबित हैं। विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। धान बेचने के लिए किसान खाद्य एवं रसद विभाग के ई-क्रय प्रणाली पर साइबर कैफे अथवा स्वयं मोबाइल फोन पर पंजीयन करा सकते हैं। धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के 15 केंद्र खोले गए हैं। उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के 22, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के 19, उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन (पीसीयू) के 22, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के नवीन मंडी स्थल मिर्जापुर में एक तथा नवीन मंडी समिति मिर्जापुर के एक सहित कुल 81 क्रय केंद्रों पर धान खरीद होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह का कहना है कि किसानों के सत्यापन का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें