फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरोग्य मंदिर में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, गेट-चहारदीवारी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
कछवां में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घुसा ट्रैक्टर।- सोशल मीडिया
विज्ञापन
कछवां। मितई-जमुआं मार्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर तुलापुर में शुक्रवार को गोबर की खाद लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चहारदीवारी और मुख्य गेट तोड़ते हुए घुस गया। हादसे के समय सीएचओ समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गेट और चहारदीवारी को नुकसान पहुंचा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी.बी. पटेल ने बताया कि चालक और वाहन मालिक की पहचान कर पुलिस को सूचना दे दी गई है तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें