सिटी विकासखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते सचिव स्रोत संवाद
सिटी। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में विभिन्न ब्लॉकों में मंगलवार को भी सचिवों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति एसोसिएशन के निर्देश पर सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सिटी ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष श्यामधर तिवारी ने ऑनलाइन उपस्थिति जैसे शासनादेश को अव्यवहारिक बताया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि सभी सचिव चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध करेंगे। प्रदर्शन के दौरान राजाराम, मनीष मौर्य, पीयुष दूबे आदि रहे।