फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भत्ता रोके जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में कर्मचारियों का भत्ता रोके जाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कर्मचारी अपना वेतन भी कटवा रहा है और पूरी निष्ठा से काम भी कर रहा है। इसके बाद भी उसका रूका हुआ भत्ता काटना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारी आंदोलन पर जा सकते हैं। बैठक में कमलकुंज चौबे, अर्चना मिश्रा, राजकुमार यादव, प्रभाशंकर आजाद, मृगेश यादव, सर्वेश प्रीतम, रविंद्र पटेल, लालसाहब बिंद, डा. आशुुुतोष उपाध्याय, इकराम खां आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें