पंजाब में मृत अरविंद कुमार बिंद की फ़ाइल फ़ोटो। स्त्रोत- परिवार
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव में शनिवार को मशीन ऑपरेटर अरविंद कुमार बिंद (40 ) का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पत्नी फुलवारी बेसुध होकर गिर पड़ी। वहीं तीनों बच्चे लिपट कर रोने लगे। ग्राम प्रधान पति व पूर्व प्रधान विनोद कुमार यादव ने बताया कि अरविंद पंजाब के संगरूर के थाना सुनाम क्षेत्र के आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड अकालगढ़ में मशीन ऑपरेटर था। 14 मई की सुबह साढ़े सात बजे कंपनी में मशीन संचालन के समय हादसा हुआ। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत हो गई। ग्राम प्रधान सहित परिजन पंजाब गए। शव लेकर शनिवार की सुबह घर पहुंचे। मृतक आठ वर्ष से पंजाब में ही नौकरी कर रहा था। इस बार घर से 13 माह पहले नौकरी पर गया था। बीच में घर नहीं आया था। अरविंद के परिवार में बेटी काजल (17) गीता (15) व पुत्र विजय कुमार (10) है।