फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लौह इस्पात सामग्री के नीचे दबने से परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पावर प्लांट प्रशासन ने दुख जताया, कहा-लापरवाही से खोला दरवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मड़िहान। थाना क्षेत्र के मड़िहान ददरी में स्थित निर्माणाधिन मेगा पावर प्लांट परिसर में बुधवार की दोपहर ट्रेलर पर लदे लोहे की सामग्री को उतारने के लिए रस्सा खोलते समय इस्पात सामग्री नीचे गिर गई। इसके नीचे दबने से परिचालक छोटू शाह ( 27) की मौत हो गई। वह छोटी दरगाह गोंदापुर नवादा बिहार का रहने वाला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मड़िहान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती ने बताया कि लोहे के नीचे दबने छोटू शाह की मौत हुई है। इस हादसे पर पावर प्लांट प्रशासन ने दुख जताया और कहा कि खलासी ने लापरवाही पूर्वक दरवाजा अचानक खोल दिया। इसे मानवीय भूल कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें