फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कैंसर पीड़ितों के लिए शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं होने से मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था। परंतु अब मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल काॅलेज) में कैंसर सर्जन की नियुक्ति के बाद न सिर्फ ओपीडी में कैंसर मरीजों को डाॅक्टर से सलाह की सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि उनकी सर्जरी भी हो सकेगी।
विज्ञापन


शरीर में कई प्रकार और कई स्टेज के कैंसर होते है। कैंसर के इलाज के लिए तो बड़े-बड़े सेंटर बने हैं जहां सिर्फ कैंसर का ही इलाज होता है। पहले सिर्फ बड़े महानगरों में इसके इलाज की सुविधा थी। इसके बाद अन्य शहरों में इलाज की सुविधा शुरू हुई। मिर्जापुर के आस-पास वाराणसी में कैंसर के लिए विशेष अस्पताल बना है। मिर्जापुर जिले में कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं थी। लोग बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने से भी घबराते है। जिले में मेडिकल काॅलेज खुलने के बाद सुविधाएं बढ़ रही हैं। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.तरुण सिंह ने बताया कि प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल के प्रयास से कैंसर सर्जन डाॅ. राजेश कुमार सिंह को बतौर सहायक आचार्य मेडिकल काॅलेज में तैनाती मिली है। इसके बाद अब मंडलीय अस्पताल में कैंसर के शुरुआती इलाज की सुविध शुरू होगी। किसी को कैंसर आदि की समस्या होने पर वह मंडलीय अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ से सलाह ले सकता है। डाॅ. राजेश कुमार सिंह की सप्ताह में एक ओपीडी होगी। जिसमें वे मरीजों को देखेंगे। जांच कराने के बाद शुरुआती स्टेज के कैंसर की सर्जरी भी होगी। हाल ही में एक कैंसर मरीज की सर्जरी हुई है। इससे जिले के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें