फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले में लक्ष्य का मात्र 29.06 प्रतिशत हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गेहूं खरीद शनिवार से बंद हो गई है। शुक्रवार तक जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य की तुलना में एक तिहाई से भी कम गेहूं खरीद हुई है। हालांकि गेहूं खरीद में प्रदेश में विंध्याचल मंडल ने पांचवां और जिले ने छठां स्थान हासिल किया है। बताया जा रहा है कि मंडल में गेहूं खरीद समाप्त होने की तिथि तक लक्ष्य का 22 प्रतिशत खरीद हुई है, जबकि जिले का प्रतिशत 29.06 है।
विज्ञापन

जिले में इस बार एक मार्च से ही गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई थी। जिले के 115 केंद्रों पर 720000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य था। इस बीच साढ़े तीन माह बीतने के बाद भी शुक्रवार तक जिले में 4273 किसानों से 209226 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी है। जो लक्ष्य का 29.06 प्रतिशत है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद शनिवार को समाप्त हो गई है। उधर, विभागीय रणनीति के तहत कई केंद्रों को एक साथ संबद्ध किया गया था। केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिया गया था कि वे किसानों से संपर्क कर गेहूं खरीद करें, लेकिन इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। पहले 29 जून तक गेहूं खरीद होनी थी, लेकिन बाद में 15 जून तक ही खरीद की गई। संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रभाकांत द्विवेदी ने बताया कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। मंगलवार तक अंतिम डाटा उपलब्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें