फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजबूत लोकतंत्र के लिये एक-एक मत महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल लोगों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के दिन घर से निकलकर मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान के लिए जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता का एक-एक मत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से नगर में भ्रमण कर प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें