फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 32 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक हजार थालियां दी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में रविवार को 32 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक हजार थाली वितरित की।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 10000 थाली व गिलास दिए जाने हैं। इसकी रविवार को शुरुआत की गई। प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत छोटे-छोटे बच्चों को खाने में असुविधा न हो, इसके लिए जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार थालियां और गिलास उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्कूलों में बर्तन की कमी होने से बच्चों को खाना खाने में दिक्कत होती थी। उस परेशानी को दूर करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। उधर, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया की मौजूदगी में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 32 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक हजार थाली और गिलास वितरित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें