लालगंज। क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर बसही गांव के सामने शुुक्रवार की रात एक कार पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अचेत था, इसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
एंबुलेंस के चालक ने राहगीरों की सूचना पर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि वाहन की जांच की जा रही है।