मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नुवाव गांव में रविवार को शाम को इनवर्टर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नुवाव गांव निवासी अशोक कुमार मालवीय (53) पुत्र शिव गोविंद रविवार को शाम को घर में खराब इनवर्टर का तार जोड़ रहे थे। इस दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। परिजन ने उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र प्रशांत मालवीय की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि घर में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।