फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के छीतकपुर गांव में शनिवार को सुबह गाय को नहलाने के लिए सबमर्सिबल पंप चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिव शर्मा सिंह (48) अपनी गाय को नहलाने के लिए हैंड पंप में लगे सबमर्सिबल पंप चलाने गए। पंप चलाने के बाद उसमें लगी टोटी घुमाने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही उनका मौत हो गई। शिव शर्मा सिंह चार भाइयों में छोटे थे। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल में करंट प्रवाहित होने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें