फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग मुंहकुचवा के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रेन से टकराकर घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। क्षेत्र के भरुहना गांव निवासी गोपाल चौहान (45) को मुंह का कैंसर था। वे सुबह घर से मुंहकुचवा की ओर जा रहे थे। मुंहकुचवा रेलवे क्रासिंग के पास रेल लाइन पार करते समय ट्रेन से टकरा गए। इस हादसे में उन्हें सिर व मुंह में गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी भरुहना नरेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपाल से दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी हुई है। मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें