मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चंद्रदीपा के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रेल लाइन से हटवाकर शिनाख्त कराई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राम सिंह चौहान (45) बुधवार की रात खाना खाकर घर में सो गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह कटरा कोतवाली क्षेत्र के चंद्रदीपा के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह रेल लाइन की ओर से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई राकेश कुमार चौहान ने बताया कि उनके छोटे भाई राम सिंह थायराइड से पीड़ित थे। उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।