फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के सामने वाराणसी-इलाहाबाद रेलखंड पर सोमवार को सुबह मंडुवाडीह-नई दिल्ली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर कछवां रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने कछवां पुलिस को सूचना दी। कछवां थाने के भैंसा चौकी प्रभारी लल्लन यादव ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। शरीर पर काले रंग कीपैंट, फिरोजी रंग की शर्ट है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। 72 घंटे में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें