फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े दो मकानों में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर में मंगलवार की दोपहर दिन दहाड़े चोरों ने दो मकानों से चोरी की। दोनों चोरियों की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। है। गुरुदेव नगर में सदानंद मौर्य व बबलू मौर्य का मकान अगल-बगल है। दोनों बाहर रहकर गाड़ी चलाते है। सदानंद मौर्य की पत्नी गुजराती देवी और उसका पुत्र घर पर रहते हैं। गुजराती देवी व मंजू देवी अपने खेत पर मिर्चा तोड़ने गई थी। गुजराती देवी का पुत्र स्कूल गया था। जब वह स्कूल से आया तो घर का दरवाजा खुला देख कर खेत पर जाकर मां को सूचना दिया। गुजराती जब घर आइ तो देखा कि घर में रखे बक्से का ताला टूटा है। सामान बिखरा हुआ है। अलमारी भी खुली हुई थी। गहने के डब्बे इधर-उधर बिखरे हुए थे। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुुंची। गुजराती ने बताया झाला, पैजनी, पायल ,लॉकेट ,अंगूठी, मीना व 2000 रुपये नगद थे। वही बबलू मौर्य की पत्नी मंजू देवी ने बताया पायल, अंगूठी ,मीना ,और कुछ नगद पैसा भी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें