फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में छोड़े गए एक लाख मत्स्य बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नारघाट पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एक लाख मत्स्य बीज गंगा नदी में छोड़े गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गंगा नदी में रोहु, भाकुर और नैन मछलियों को गंगा नदी में छोड़कर मत्स्य बीज संचय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक मत्स्य ने कहा कि शासन द्वारा जिले में तीन लाख भारतीय मेजर कॉर्प मत्स्य प्रजाति की गंगा नदी में संचित करने का रखा गया है। इसमें प्रथम चरण में 40000 मछलियों का संचय गंगा नदी में किया गया था। शुक्रवार को द्वितीय चरण में एक लाख मछलियों का संचय नारघाट पर गंगा नदी में किया गया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नन्दलाल बिन्द, कोषाध्यक्ष जगन बिन्द, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात बिन्द, असिस्टेंट डायरेक्टर फिशरीश राजीव कुमार गुप्ता, वरिष्ठ निरीक्षक विवेक तिवारी, एफडीओ अभिषेक वर्मा, संजय कुमार जायसवाल, सप्तमी निषाद, प्रकाश बिन्द, अन्त कुमार निषाद, रामवृक्ष बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें