फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर गांव के बैरियर के पास सोमवार को देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जमालपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से एक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज जमालपुर सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढेबरा गांव निवासी सरोज प्रजापति (45) पुत्र श्यामजी सोमवार को शाम को बाइक से किसी कार्य के लिए भाईपुर बैरियर की तरफ से जा रहे थे। भाईपुर बैरियर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों से टकरा कर घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार पीयूष केसरी (20) पुत्र सुरेश केसरी, अनमोल (16) पुत्र सतीश निवासी घरवाह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से जमालपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सरोज प्रजापति (45) की हालात गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सरोज प्रजापति की देर रात मौत हो गई। मौत होने पर पत्नी रीति देवी, माता कलावती, पिता श्यामलाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। सरोज से तीन पुत्र हैं। सरोज प्रजापति पिछले एक दशक से बियरही स्थित ससुराल में मकान बनवा कर रह रहे थे। वे बियरही चट्टी में मेडिकल स्टोर की दुकान खोले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें