मिर्जापुर। जिले में बुधवार को 15 दिनों के बाद एक कोविड संक्रमित मिला। जिले में आठ दिनों से कोई एक्टिव केस नहीं मिला था। बुधवार को एक संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केसों की संख्या एक हो गई है। पिछले 36 दिनों की बात करें तो सिर्फ चार संक्रमित ही मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 38 है। अब तक 10 हजार 920 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को एक हजार 935 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक महिला संक्रमित मिली है। जिले में अब तक आठ लाख 39 हजार 198 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 38 हजार 102 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 96 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 98 हजार 353 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है।