फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाण सागर नहर में स्नान करते समय एक भाई बहा, दूसरा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के गजरिया गांव स्थित बाणसागर नहर में बृहस्पतिवार को दोपहर स्नान करने गए दो सगे भाई नहर में पानी के तेज बहाव में बहने लगे। स्नान कर रही एक महिला ने एक बालक को बचा लिया, जबकि दूसरा बालक बाणसागर नहर के तेज बहाव में बह गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बाणसागर नहर में पानी बंद कराकर बालक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

हलिया क्षेत्र के गजरिया गांव निवासी अरुण मौर्य के दो पुत्र सात वर्षीय दिव्यांश व पांच वर्षीय आदर्श अपने खेत पर धान की रोपाई के लिए गए थे। धान की रोपाई के बाद दोनों सगे भाई स्नान करने के लिए बाणसागर नहर में पहुंच गए। जहां स्नान के दौरान दिव्यांश व आदर्श पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनको बहते देख वहां स्नान कर रही गांव निवासी एक महिला ममता ने दोनों भाइयों को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से महिला सिर्फ दिव्यांश को बचाने में सफल रही। आदर्श बाणसागर नहर के पानी में बह गया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाणसागर नहर में पानी बंद कराकर बहे बालक की तलाश शुरू कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में मेजा बांध के लिए बाणसागर नहर से 1390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि स्नान करते समय दो भाई पानी में बह गए। उनमें से एक बालक को महिला ने बचा लिया। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें