मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोरी की तीन बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वाहन चोरी में उसका एक और साथी है। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।
कटरा कोतवाल अजय सेठ को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक नटवा की ओर जाने वाला है। पुलिस सेमफोर्ड स्कूल के पास वाहन चेकिंग करने लगी। स्कूटी सवार के आने पर उससे गाड़ी का पेपर मांगा गया। पेपर न दिखा पाने पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि स्कूटी चोरी की है। तलाशी लेने पर दो कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में बताया कि उसका एक और साथी है। जो उसके साथ गाड़ी की चोरी करता था। चोरी के वाहन के साथ पकड़े गये किशन कुमार बिंद निवासी हथिया फाटक कोतवाली कटरा के बताए गए स्थान से चाेरी की दो और बाइक को बरामद किया। आरोपी युवक के खिलाफ बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।