अदलहाट। क्षेत्र के बरहापुर शनि मंदिर के पास से पुलिस ने मंगलवार को एक तमंचा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बरहापुर शनि मंदिर के पास एक युवक तमंचा के साथ खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर अबरार निवासी गरउड़ी को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद