ड्रमंडगंज। लालगंज थानांतर्गत बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में नैड़ी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक पर गांज लेकर जा रहा है। चौकी प्रभारी ने नैड़ी मोड़ के पास एक बाइक को रोककर तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। साथ ही पुलिस की जांच में पकड़ी गई बाइक का नंबर भी फर्जी पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।