फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और चाकू के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग पर श्रुतिहार गांव के पास पचेगड़ा तिराहे से पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो व्यक्तियों को तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उप निरीक्षक शिव प्रकाश राय व उप निरीक्षक अनिल कुमार गस्त में थे। सूचना मिली कि दो व्यक्ति श्रुतिहार गांव के पास पचेगड़ा तिराहे पर संदिग्ध अवस्था में कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोनू शर्मा उर्फ सुजीत पुत्र कोमल शर्मा निवासी ग्राम पचेगड़ा बताया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, कारतूस व दूसरे युवक कल्लू शर्मा उर्फ ठंठाल पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी ग्राम पचेंगड़ा के पास से एक चाकू बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें