स्थानीय पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर व जलालपुर माफी गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती के आरोप में एक को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जलालपुर माफी से गिरफ्तार किए गए आरोपित शिवानंद पटेल से 1120 व केशवपुर गांव स्थित सोनू उर्फ बबलू के खेत से 1025 पौधे बरामद किए गए हैं। बरामद 2145 पौधे का वजन 834 किलो है जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 61 लाख रुपये हैं। बताया कि केशवपुर गांव से आरोपित सोनू उर्फ बबलू मौके से भाग गया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि अफीम की खेती करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।