थाने की पुलिस ने बरी गांव से शनिवार की रात में पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। हलिया पुलिस गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर री गांव के पास पुलिस बाइक सवार के आने का इंतजार करने लगे। एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोककर बाइक बंधी कागजात की मांग किया। लेकिन बाइक सवार ई कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गए आरोपित से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम हलिया थाना क्षेत्र के बेदउर गांव निवासी शिवनारायण उर्फ बिन्नू बताया। आरोपित ने पुलिस को एक और बाइक के बारे में बताया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी की दूसरी बाइक बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया।