फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन मात्र एक प्रत्याशी ने लिया पर्चा

विज्ञापन
जिला अधिकारी न्यायालय से एमलसी का पर्चा लेकर जाते एमलसी प्रत्यासी सपा आलोख कुमार चौरसिया । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर-सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन नामांकन के प्रथम दिन शुक्रवार को प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के आलोक कुमार चौरसिया ने जिला निर्वाचन अधिकारी न्यायालय में पहुंचकर दो सेट का पर्चा लिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस लोगों को बैरीकेडिंग के पास ही रोक रही थी। एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। प्रत्याशियों के संभावित आगमन को देखते हुए तथा विभिन्न पार्टियों के आने की संभावना को लेकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया था। हर आने जाने वाले तलाशी ली जा रही थी। मुख्य गेट पर जांच कर ही लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। बड़ी संख्या में पुलिस बल व कर्मचारी तैनात थे। नामांकन कक्ष में जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद शुक्ल के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें