स्थापना दिवस पर साइकिल रैली निकालते एनसीसी के जवान। स्रोत- स्रतोत- एनसीसी
मिर्जापुर। बथुआ राजकीय पॉलिटेक्निक में एनसीसी 101 बटालियन ने 78वें स्थापना दिवस पर सुबह साइकिल रैली निकाली। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कर्नल राकेश उपाध्याय, सूबेदार बलदेव ने हरी झंडी दिखाई। सुबह 10 बजे साइकिल रैली मिर्जापुर से चुनार के लिए निकली। इसमें 20 पुरुष कैडेट और 10 महिला कैडेट रही। चुनार से रैली वापस बटालियन पहुंचकर समाप्त हुई। एनसीसी में दोपहर में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 20 लोगों ने पंजीकरण कराया। 15 लोगों ने रक्तदान किया। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। एनसीसी के कैडेट्स में अमीषा बरनवाल, ऋषभ तिवारी, शुभम तिवारी, अविनाश गुप्ता, सुधीर सिंह, हिमांशु, राजन कुमार सिंह, सुमित कुमार पाठक, प्रियांशु चौधरी, योगेश्वर चक्रवाल, शिवम दुबे, अरूण कुमार आदि ने रक्तदान किया। इस दौरान अमित पटेल, प्रवेश राजभर, मनोज साहनी, ओमप्रकाश आदि रहे।