फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 15 अगस्त 1947 को प्रो. विश्राम ने जिले में किया था पहली बार ध्वजारोहण

विज्ञापन
प्रो० विश्राम सिंह।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। जिले के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के संचालक व नेतृत्वकर्ता स्वतंत्रता सेनानी प्रो. बाबू विश्राम सिंह ने 15 अगस्त 1947 को जिले में प्रधान सेनापति एवं जिला सभापति की हैसियत से स्वतंत्रता का पहला ध्वजारोहण किया था। सीखड़ ब्लॉक के मगरहां गांव निवासी प्रो. विश्राम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 1921 से 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम के सत्याग्रह एवं आंदोलनों में सक्रिय रहे। अप्रैल 1930 से स्वतंत्रता प्राप्ति तक जिला के प्रधान सेनापति रहे व 1946 से 1948 तक जिला अध्यक्ष भी रहे। अनेक बार जेल गये, यातनाएं सहीं व नजबन्द रहे। 91 वर्ष आयु में स्वर्गवासी हुए। चौदह अगस्त की रात को 12 बजकर एक मिनट पर लॉर्ड माउंट बेटन ने राजनीतिक सत्ता दिल्ली में पं. जहवाहर लाल नेहरू को हस्तान्तरित की और यूनियन जैक के बदले चक्रांकित तिरंगा झंडा भारतीय राष्ट्र का प्रतीक हुआ। ठीक उसी समय सारे हिन्दुस्तान में रेडियो द्वारा खबर भेजी गई। मिर्जापुर में भी प्रो. बाबू विश्राम सिंह ने घंटाघर में उपस्थित रह कर वह शुभ संदेश सुना, जिस समय पं. नेहरू ने ग्रहण किया और लॉर्ड माउंट बेटन को संबोधित कर धन्यवाद दिया, उस समय पूरा मिर्जापुर आजादी के रंग में रंग चुका था। 15 अगस्त की सुबह पुलिस लाइन में कांग्रेस नेताओं, सरकारी अधिकारियों तथा जनता की बृहद उपस्थिति में पुलिस और फौज ने बाजे के साथ मार्च किया। उसी समय पोल पर से यूनियन जैक उतारा गया और उसी पोल पर तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

प्रो० विश्राम सिंह।- सोशल मीडिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें