जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में सोमवार की सुबह पांच बजे 80 वर्षीय वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
गांव निवासी जगवंती (80) सोमवार की सुबह खेतों की ओर गईं थीं। इस दौरान वह प्राथमिक स्कूल के पास स्थित कुएं में गिर र्गइं। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजने निकले। इस दौरान रास्ते में कुएं में वह गिरी दिखीं। कुएं में पानी नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। वृद्धा के पुत्र अनंतलाल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। सोमवार की सुबह शौच के लिए जा रहीं थी कि कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने फायरब्रिगेड बुलवा कर शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।