मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के पास ट्रेन से कटकर मृत अज्ञात वृद्ध की बुधवार को सुबह शिनाख्त हो गई। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर संगमोहाल की ओर मंगलवार को दोपहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई थी। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी थी। इस बीच बुधवार को मृतक की शिनाख्त संतनगर थाना क्षेत्र के पिउरी गोड़ा गांव निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। क्षेत्र निवासी शंकर (70) मंगलवार को सुबह काम की तलाश में मिर्जापुर आए थे। इस दौरान वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। परिजन बुधवार को शहर में आए। यहां ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत की सूचना पर शव देखकर शिनाख्त क। शंकर से तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी की शादी हो गई है। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि शिनाख्त होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।