फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से मृत वृद्ध की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर सरपती गांव के सामने नई रेल लाइन के डाउन लाइन पर शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मृत वृद्ध की रात में शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया गांव निवासी राजबली मौर्या (85) शनिवार को सुबह दवा लेने के लिए गोड़सर सरपती जा रहे थे। रास्ते में नई रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी रही। इस बीच शनिवार को रात में वृद्ध की शिनाख्त हुई। किसी ग्रामीण ने वृद्ध की पहचान कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उधर परिजन भी काफी देर तक घर नहीं आने से परेशान थे। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुत्र हरिदास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता राजबली सुबह दवा लेने निकले थे। उस बीच ट्रेन की चपेट में आ गए। उनसे तीन पुत्र हैं। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मृत वृद्ध की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें