शेरवां। पुलिस चौकी क्षेत्र के भाईपुर चौकिया भभौरा संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर मनउर गांव मुराहू सिंह इंटरमीडिएट कालेज के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मनउर गांव निवासी मुराहु सिंह (80) आवश्यक कार्य से कहीं जा रहे थे कि पीछे से आ रहे ढेलवासपुर गांव निवासी बाइक सवार युवक आशीष गौड़ ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के घर सूचना दी। एसओ विजय कुमार सरोज ने बताया कि वृद्ध का इलाज बाइक सवार युवक व उसके परिजन करा रहे हैं।